रुद्रभिषेक पूजा बुकिंग उज्जैन
उज्जैन मे रुद्रभिषेक पूजा बुक करने के लिए 21 वर्षो से भी अधिक अनुभवी पंडित जी से संपर्क करे और रुद्रभिषेक पूजा मे होने वाले खर्च, पूजा मे कितना समय लगता है? और उज्जैन मे पूजा किस स्थान पर होती है? सारी जानकारी प्राप्त करे। अभी सीधे पंडित जी से बात करने के लिए नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करे।
- निःशुल्क ज्योतिष परामर्श
- निःशुल्क कुंडली मिलान
- निःशुल्क वास्तु परामर्श
रुद्राभिषेक क्या होता है?
रुद्राभिषेक दो शब्दो से मिलकर बना है, रुद्र और अभिषेक। रुद्र शब्द भगवान शिव के रुद्र अवतार को दर्शाता है, और अभिषेक का अर्थ है स्नान। यह पूजा भगवान शिव को उनके रुद्र रूप में सम्मान देने के लिए की जाती है, इस पूजा मे शिवलिंग को नियमित रूप से जल से स्नान कराया जाता है, रुद्राभिषेक पूजा शिवलिंग का 11 वस्तुओं से अभिषेक करने और भगवान शिव के 108 नामों का जाप करने के द्वारा की जाती है। इसे रुद्रसूख के नाम से भी जाना जाता है।
रुद्राभिषेक क्यों किया जाता है? जाने इसका महत्व क्या है?
रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र: अर्थात रुद्र रूप मे विराजमान भगवान शिव हमारे समस्त प्रकार के दु;खो को शीघ्र ही समाप्त कर देते है। रुद्राभिषेक करने से समस्त प्रकार के कष्टो से मुक्ति मिल जाती है।वस्तुतः जो दुःख हम भोगते है उसका कारण हम सब स्वयं ही है, हमारे द्वारा जाने अनजाने में किये गए प्रकृति विरुद्ध आचरण के परिणाम स्वरूप ही हम दुःख भोगते हैं।
हिन्दू धर्म मे अभिषेक एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है, अभिषेक के द्वारा किसी भी देवी देवता को प्रसन्न किया जा सकता है, सभी देवी देवताओ मे भगवान शिव ही सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता है और रुद्राभिषेक मे भगवान शिव के रुद्र अवतार की पूजा और अभिषेक किया जाता है। भगवान शिव को रुद्राभिषेक की मदद से जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है, और अपने सारे दुखो और कष्टो को नष्ट किया जा सकता है।
रुद्राभिषेक के कितने प्रकार होते है?
रुद्राभिषेक को मुख्यतः तीन भागो मे विभाजित किया गया है,
- लघु रुद्राभिषेक जिसे नमक चमक रुद्राभिषेक के नाम से भी जाना जाता है।
- अति रुद्राभिषेक
- महा रुद्राभिषेक
रुद्राभिषेक कितने प्रकार से किया जाता है?
- जल अभिषेक/जलाभिषेक
- शहद अभिषेक
- घी अभिषेक
- दुग्धाभिषेक
- दही अभिषेक
- पंचामृत अभिषेक
रुद्राभिषेक के लाभ कौन-कौन से होते है?
रुद्राभिषेक पूजा भगवान शिव को समर्पित है और इसके बहुत से लाभ होते है जिनमे से कुछ निम्न है,
- रुद्राभिषेक पूजा करने से नौकरी और व्यवसाय मे सफलता मिलती है।
- रुद्राभिषेक अनुष्ठान आपको आपके करियर में अच्छा प्रदर्शन करने में भी मदद कर सकता है।
- रुद्राभिषेक करके व्यक्ति निरोगी और स्वस्थ हो जाता है।
- रुद्राभिषेक पूजा के द्वारा नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
- जब अनुष्ठान के दौरान श्री रुद्रम का पाठ किया जाता है, तो इसमें उन 346 चीजों की सूची होती है जो लोग चाहते हैं। और आप उन्हें हर दिन शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए कर सकते हैं।
उज्जैन में रुद्राभिषेक मे कितना खर्च आता है?
रुद्राभिषेक पूजा भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय होता है। रुद्राभिषेक करने से आपकी सभी मनोकामनाए पूर्ण हो जाती है। अगर आप रुद्राभिषेक 2 पंडितो के द्वारा करवाना चाहते है, तो आपका समान और दक्षिणा को मिलाकर मात्र ₹5100 का खर्चा आएगा।
अगर आप लघु रुद्राभिषेक/नमक चमक रुद्राभिषेक करवाते है तो, इसमे 11 पंडितो की दक्षिणा और समान का खर्च मात्र ₹15000 आएगा। लघु रुद्राभिषेक मे मात्र 3 घंटे का समय लगता है।
Book Your Rudrabhishek Puja in Ujjain
पंडित जी के पास वर्षभर रुद्राभिषेक पूजा के लिए लोग आते है, और अपनी समस्याओ और बाधाओ से छुटकारा पाते है। अगर आप भी अपनी किसी समस्या के समाधान के लिए पूजा करवाना चाहते है, तो नीचे दी गई बटन पर क्लिक करके पंडित जी से बात कर सकते है।
रुद्राभिषेक पूजा उज्जैन – FAQs
रुद्राभिषेक पूजा क्या है और इसका महत्व क्या है?
रुद्राभिषेक पूजा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए की जाने वाली विशेष वैदिक विधि है। इसमें शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद, बेलपत्र, और अन्य पवित्र वस्तुओं से अभिषेक किया जाता है। उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर किया गया रुद्राभिषेक विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।
उज्जैन में रुद्राभिषेक पूजा क्यों की जाती है?
उज्जैन को भगवान महाकाल की नगरी कहा जाता है। यहाँ महाकालेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक करवाने से पूजा का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहाँ की गई पूजा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएँ शीघ्र पूर्ण होती हैं।
उज्जैन में रुद्राभिषेक पूजा की कितनी प्रकार की विधियाँ होती हैं?
रुद्राभिषेक पूजा की मुख्य तीन विधियाँ होती हैं:
एकल रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय रुद्राभिषेक, लगातार मंत्र जप सहित रुद्राभिषेक
उज्जैन में रुद्राभिषेक पूजा की लागत कितनी होती है?
रुद्राभिषेक पूजा की लागत पूजा की विधि और पंडितों की संख्या पर निर्भर करती है। पूजा की लागत लगभग ₹5,000 या इससे अधिक हो सकती है।