Vastu Shanti Puja

वास्तु दोष क्या है ?

वास्तु दोष प्रमुख रूप से उस घर मे या कही भी जहा आप रहते है वहा नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने से तथा सकारात्मक ऊर्जा के कम होने से होता है। कई लोग इसे अंधविश्वास से जोड़ते है किन्तु ऐसा नहीं है, वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर मे वास्तु दोष हो, तो परिवार पर लगातार मुसीबत, व्यवसाय मे लगातार हानि, रोजगार मे समस्या आदि का सामना करना पड़ता है। घर मे शांति न होना, छोटी छोटी बातो पर घर मे झगड़े होना, आपसी मतभेद बढ़ना, मस्तिष्क मे नकारात्मक विचारो मे वृद्धि होना आदि वास्तु दोष के लक्षण है। 

वास्तु दोष निवारण पूजा

वास्तु शांति पूजा क्या है ?

वास्तु शांति पूजा एक अनुष्ठान या यज्ञ है, जो हिन्दू मान्यताओ के अनुसार वास्तु के देवी-देवताओ को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। जिससे वास्तु दोष को दूर किया जाता है। इस यज्ञ का प्रमुख उद्देश्य जहा अनुष्ठान हो रहा है, उस स्थान या घर को शुद्ध करना, नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर पूरे वातावरण मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। आपके जीवन मे वास्तु से संबन्धित जो भी समस्याए हो इस यज्ञ से समाप्त हो जाती है और जीवन मे एक अलग प्रकार की ऊर्जा का प्रवाह होता है जिसके द्वारा आप सफलता की नई ऊचाइयों पर पहुँच पाते है। यह एक आध्यात्मिक एवं धार्मिक प्रक्रिया है जिसके द्वारा हम अपने नए घर या कार्यालय के लिए पंचतत्वों का (पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु, गगन तथा भूमि) का आशीर्वाद प्राप्त करते है, ताकि घर या ऑफिस मे शुभ ऊर्जा बनी रहे। 

वास्तु शांति पूजा के लाभ

  • वास्तु शांति पूजा से घर या कार्यालय मे आ रही बाधाओ को दूर किया जाता है। 
  • घर या कार्यालय को प्राकृतिक या अप्राकृतिक घटनाओ से बचाती है। 
  • वास्तु दोष निवारण के लिए।
  • सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाकर नकारात्मक या अशुभ ऊर्जा को समाप्त करना।
  • घर मे सुख शांति एवं समृद्धि के लिए।
  • घर या कार्यालय मे स्थित किसी अशुभ ऊर्जा को शांत करना।
  • मानसिक शांति मे वृद्धि। 

वास्तु शांति पुजा मे कितना खर्च आता है?

वास्तु शांति पूजा, जिसे वास्तु दोष निवारण पूजा के रूप में भी जाना जाता है, पर्यावरण में मौजूद सभी बाधाओं या नकारात्मकताओं को दूर करके और अप्रत्याशित विनाश और दुर्भाग्य को रोककर अंततः किसी स्थान के वास्तु में सुधार करके दोनों के बीच एक अद्भुत संतुलन लाती है। उज्जैन मे वास्तु शांति पुजा ₹6500 से शुरू होती है 

 

Book Your Vastu Shanti Puja in Ujjain

पंडित जी के पास वर्षभर वास्तु पूजा के लिए लोग आते है, और अपनी समस्याओ और बाधाओ से छुटकारा पाते है। अगर आप भी अपनी किसी समस्या के समाधान के लिए पूजा करवाना चाहते है, तो नीचे दी गई बटन पर क्लिक करके पंडित जी से बात कर सकते है।