Baglaa Mukhi Mata Puja
माँ बगला मुखी की पूजा क्यों की जाती है?
प्राचीन तंत्रों मे दस महाविधाओ का वर्णन मिलता है। 1- काली, 2- तारा, 3- षोड़षी, 4- भुवनेश्वरी, 5- छिन्नमस्ता, 6- त्रिपुर, भैरवी, 7- धूमावती, 8- बगलामुखी, 9- मातंगी, 10- कमला। इन सभी महाविधाओ की पूजा आरधना करने का अपना अलग ही महत्व होता है। किन्तु इन सभी मे बगला मुखी माता को सबसे विशेष माना जाता है। शत्रुओ पर विजय प्राप्त करने, कोर्ट कचहरी मे जीतने, अपनी वाणी को प्रभावशाली बनाने के लिए बगला मुखी माता पूजा की जाती है।
बगला मुखी माता की पूजा करने के नियम-
बगला मुखी माता की उपासना के लिए की जाने वाली सामान्य या विशिष्ट पूजा मे भी इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। इन नियमों का पालन करते हुए पूजा उपासना की जाए तो माँ बगला मुखी की कृपा से उपासक की सभी मनोकामनाये पूर्ण हो जाती है। माँ बगल मुखी की पूजा करने के नियम निम्नलिखित है-
- साधना काल मे ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
- जब तक माँ की उपासना के लिए जीतने दिनों तक अनुष्ठान चले तब तक बाल नहीं कटवाने चाहिए।
- माता के विशिष्ट मंत्रों का जाप रात्रि 10 बजे से लेकर प्रातः 4 बजे तक ही करना चाहिए।
- साधना करते समय पीले रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए।देसी गाय के घी से ही दीपक जलाए।
- दीपक की बाती को हल्दी मे रंगकर ही जलाए या तो पहले से ही बाती को हल्दी रंग मे सुखाकर रख ले मे सुखाकर रख ले।
- साधना करते समय जो यंत्र बनाए जाते है, उन्हे केवल चने की दाल से ही बनाया जाता है।
- माँ बगला मुखी की पूजा किसी सिद्ध पुरुष के साथ करने पूजा शीघ्र ही सफल हो जाती है।
- सामान्य जन को पूजा वाले दिन व्रत रखना चाहिए।
बगला मुखी माता की पूजा विधि-
- माँ बगला मुखी की पूजा करने वाले व्यक्ति को प्रातः नित्य कर्म करने के बाद पीले रंग के वस्त्रों को धारण करे।
- माता को पीले आसन पर विराजमान करे।
- माँ को विराजित करने के बाद माँ को पीले रंग के पुष्प, पीला चंदन और पीले रंग के वस्त्रों को अर्पण करे।
- माँ के समक्ष धूप, दीपक प्रज्ज्वलित करे।
- माँ बगला मुखी की आरती उतारे।
- आरती के बाद चालीसा पढे।
- शाम के समय माँ बगला मुखी की कथा का पाठ करना चाहिए।
बगला मुखी माता की पूजा के फायदे -
बगला मुखी माता की पूजा करने से निम्नलिखित फायदे होते है-
- जो माँ की पूजा करता है, वह मोक्ष और भोग दोनों ही पा सकता है।
- साधक की वाणी और अधिक प्रभावशाली हो जाती है।
- माता की पूजा करने से शत्रुओ का नाश होता है और साथ ही साथ वाद विवाद मे भी विजय प्राप्त होती है।
- पूजा करने वाले व्यक्ति की समस्त प्रकार की बाधाये समाप्त हो जाती है।
- घर मे सुख शांति और धन धान्य मे वृद्धि होती है
Book Your Bagla Mukhi Mata Puja
अगर आप उज्जैन मे अंगारक दोष निवारण करवाना चाहते है, तो आप ज्योतिषाचार्य मंगलेश शर्मा जी से संपर्क कर सकते है। पंडित जी के पास वर्षभर बगला मुखी माता की पूजा के लिए लोग आते है, और अपनी समस्याओ और बाधाओ से छुटकारा पाते है। अगर आप भी दोष से हो रही समस्याओ से परेशान है और समस्या के समाधान के लिए पूजा करवाना चाहते है, तो नीचे दी गई बटन पर क्लिक करके पंडित जी से बात कर सकते है।