मंगल दोष का 1 रामबाण उपाय क्या है?
विवाह में देरी, दांपत्य जीवन में तनाव, या बार-बार रिश्तों का टूटना, ये सब मंगल ग्रह की विशेष स्थिति के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन हिन्दू वैदिक ज्योतिष में इसका एक ऐसा रामबाण उपाय है, जो मंगल दोष को जड़ से कम कर सकता है – मंगल दोष निवारण पूजा।
यह पूजा न केवल दोष को शांत करती है, बल्कि सुख-शांति और समृद्धि लाती है। उज्जैन में मंगल दोष पूजा वहाँ के योग्य और कई वर्षो से अनुभवी पंडित मंगलेश शर्मा जी पूरी विधि के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराते है।
Contents
- 1 मंगल दोष का एक रामबाण उपाय क्या है? जाने दोष निवारण का सटीक उपाय
- 2 उज्जैन में मंगल शांति पूजा और हवन
- 3 मंगल दोष निवारण पूजा की विधि क्या है?
- 4 मंगल दोष पूजा के अन्य उपाय कौन-कौन से है?
- 5 मंगल दोष पूजा (रामबाण उपाय) से मिलने वाले लाभ कौन-कौन से है?
- 6 उज्जैन में मंगल दोष पूजा में कितना समय और खर्च लगता है?
- 7 उज्जैन में मंगल दोष पूजा की बुकिंग कैसे करें?
मंगल दोष का एक रामबाण उपाय क्या है? जाने दोष निवारण का सटीक उपाय
उज्जैन में मंगल शांति पूजा और हवन
मंगल दोष से मुक्ति का सबसे प्रमाणिक और प्रभावी उपाय है – उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में मंगल दोष निवारण पूजा और मंगल शांति हवन”। मंगल दोष निवारण पूजा, जो मंगल ग्रह को प्रसन्न करने का सीधा माध्यम है। हनुमान जी को मंगल का अवतार माना जाता है, इसलिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करना या सुंदरकांड का अध्ययन करना दोष को कम करता है।
यदि आप मंगल दोष से परेशान हैं और विवाह या पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में मंगल शांति पूजा और हवन करवाना ही सबसे बड़ा और रामबाण उपाय है। यह न केवल दोष को शांत करता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और स्थिरता भी प्रदान करता है।
क्यों है मंगल दोष निवारण पूजा रामबाण उपाय?
- उज्जैन का मंगलनाथ मंदिर, मंगल ग्रह का जन्मस्थान माना जाता है।
- यहाँ की गई पूजा और हवन अन्य स्थानों की तुलना में कई गुना अधिक फलदायी मानी जाती है।
- प्राचीन ग्रंथों में भी लिखा है कि उज्जैन में मंगल शांति हवन करने से मंगल के सभी दोष शांत होते हैं।
मंगल दोष निवारण पूजा की विधि क्या है?
- स्नान और शुद्धि – पूजा से पहले स्नान कर लाल वस्त्र धारण करना।
- मंगल देव का आह्वान – मंगल देव की प्रतिमा या शिवलिंग पर जल, दूध, गुड़ और लाल फूल चढ़ाना।
- मंगल मंत्र जाप –
“ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः”
का 11,000 जाप योग्य पंडितों द्वारा कराया जाता है। - मंगल शांति हवन –
हवन कुंड में 108 या 1100 आहुतियाँ दी जाती हैं।
प्रत्येक आहुति के साथ मंत्र उच्चारित होता है। - पूर्णाहुति और दान – अंत में नारियल, गुड़ और लाल वस्त्र के साथ पूर्णाहुति दी जाती है और ब्राह्मणों को दान किया जाता है।
मंगल दोष पूजा के अन्य उपाय कौन-कौन से है?
- कुंभ विवाह और अर्क विवाह पूजा उज्जैन में करना।
- हनुमान जी की आराधना और मंगलवार व्रत
- मंगल मंत्र जाप और पूजा: ग्रहों को प्रसन्न करने की वैदिक शक्ति
- रत्न धारण और मंगल यंत्र
- मांगलिक से मांगलिक विवाह: दोष को स्वतः संतुलित करने का प्राकृतिक उपाय
- दान-पुण्य और व्रत: कर्मों को शुद्ध करने का नैतिक उपाय
मंगल दोष पूजा (रामबाण उपाय) से मिलने वाले लाभ कौन-कौन से है?
- इस पूजा के प्रभाव से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध स्थापित होते हैं।
- क्रोध और गुस्सा शांत होता है।
- संपत्ति और भूमि संबंधी विवादों का निवारण होता है।
- जीवन में सुख, शांति और स्थिरता आती है।
उज्जैन में मंगल दोष पूजा में कितना समय और खर्च लगता है?
- सामान्यतः इस पूजा को सम्पन्न होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है।
- उज्जैन में मंगल दोष पूजा का खर्च पंडित जी, सामग्री और मंत्रजाप की संख्या पर निर्भर करता है, इस पूजा का खर्च लगभग ₹5000 से 7,500 रुपये तक हो सकता है। किन्तु यह पूजा खर्च अनुमानित है, पूजा का सटीक खर्च जानने के लिए आज ही उज्जैन के अनुभवी पंडित मंगलेश शर्मा जी से संपर्क करें और अपनी पूजा के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करे।
उज्जैन में मंगल दोष पूजा की बुकिंग कैसे करें?
मंगल दोष वैवाहिक जीवन की चुनौती हो सकता है, लेकिन कुंभ विवाह, हनुमान पूजा, मंत्र जाप, दान, रत्न और जीवनशैली बदलाव जैसे उपाय इसे कम कर सकते हैं। मंगल गोचर के दौरान इन उपायों को अपनाएं और अनुभवी पंडित से सलाह लें और अपनी पूजा की बुकिंग करें। नीचे दिये गए नंबर पर कॉल करें व पूजा की पूरी जानकारी प्राप्त करे।